Homeहमर बिलासपुरशहर के सड़कों पर गड्ढे और ब्रेकर से परेशान शहरवासी, थोड़ी सी...

शहर के सड़कों पर गड्ढे और ब्रेकर से परेशान शहरवासी, थोड़ी सी चूक से घट सकती है बढ़ी दुर्घटना।

बिलासपुर की सड़को पर बने गड्ढे और ब्रेकर दुर्घटनाओ के कारण बन रहे है। सड़को पर बने गड्ढे से लोगो का जीना हराम हो रहा है। आपको बता दे कि राजकिशोर नगर चौक से तोरवा जाने वाले मार्ग पर गड्ढों ने अपना डेरा जमा रखा है लेकिन प्रशासन को इसकी सुध लेने मे कोई दिलचस्पी नहीं है। बरसात का मौसम है। गड्ढों मे जल भराव होने से आने जाने वाले लोगो को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कइयों को तो इन गड्ढों की जानकारी तक नहीं होंती और ऐसे लोग इन सड़को पर बने गड्ढों का शिकार हो जाते है। तोरवा क्षेत्र मे शासन की योजना के तहत घरेलु गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी किया जा रहा है। जो की अधूरा पड़ा है। इन पाइप लाइनों की वजह से भी सड़को पर गड्ढे खोदे गए है। इन गड्ढों के अलावा स्पीड ब्रेकर की वजह से भी कई दुर्घटनाये आये दिन हो रही है। तोरवा क्षेत्र की रहने वाली डॉक्टर नमिता रॉय ने बताया की इन गड्ढों की वजह से कई बार दुर्घटना हो चुकी है। जल भराव होने से लोगो को अवगमन मे भी समस्या का सामना करना पड़ता हैँ।प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की शख्त जरुरत है। ताकि किसी बड़ी दुर्घटना होने से बचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments