शहर में एक वर्ग पीने के पानी के तरस रहे वहीं दूसरी ओर गैस पाइप लाइन बिछाने के नाम पर हजारों लीटर पानी को कर रहे बर्बाद।

बिलासपुर में बढ़ती गर्मी में एक तरफ जहां लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यह देखने को मिल रहा है कि महानगरों के तर्ज पर बिलासपुर में जो गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। जिसके चलते लोहे की पाइपों को बिछाने से पहले यह चेक करने के लिए कि कहीं लीकेज तो नहीं है। यह जानने के लिए पानी डालकर चेक किया जा रहा है। लेकिन इस भीषण गर्मी में जहां एक तरफ एक-एक बूंद की पानी के लिए लोग परेशान है। वहीं दूसरी ओर गैस पाइपलाइन बिछाने वाले ठेकेदारो की लापरवाही सामने नजर आ रही है। हजारों लीटर पानी रोड में व्यर्थ में बह रहा है।

पाइपलाइन चेक करने की आड़ में यहां पर व्यर्थ में पानी बहाया जा रहा है। बिलासपुर के अधिकांश एरिया में गर्मी मे लोग पानी की समस्या से परेशान है। वहीं दूसरी तरफ रोड में पानी फालतू में बह रहा है। देखा गया है कि तोरवा रोड पर हजारों लीटर पानी व्यर्थ में रोड पर बह रहा है। जिसकी पूछताछ करने वाला कोई नहीं है। आसपास के रह वासियों का कहना है कि एक तरफ हम पानी की समस्या से परेशान हैं। दूर-दूर जाकर हम पानी ला रहे हैं और दूसरी तरफ यहां पर गैस पाइपलाइन बिछाने वाले ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से पानी यहां पर रोड में व्यर्थ बह रहा है। जिसकी पूछताछ या रोक-टोक करने वाला भी कोई नहीं है। पूछे जाने पर ठेकेदारों द्वारा गोल-गोल जवाब देकर बात को टाल दिया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles