शहर में बढ़ते गर्मी के प्रभाव और छत के अभाव में मवेशीयों की मौत।

बिलासपुर में बढ़ती गर्मी की वजह से जहां एक तरफ लोग परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर पशु पक्षियों की हालत भी खराब है। तेज गर्मी की वजह से जानवरों की मौत हो रही है। शहर में हर क्षेत्र में खुले में जानवर घूमते नजर आते हैं। उनमें कुछ तो पालतू जानवर भी होते हैं। बिलासपुर के हेमू नगर में आज एक ऐसा मामला देखने को मिला जहां पर एक व्यक्ति ने अपने पालतू गाय को बाहर छोड़ रखा था। धूप और गर्मी की वजह से गाय की मौत हो गई। हेमू नगर निवासी राजा गोस्वामी ने बताया की भीषण गर्मी में लोग अपने पालतू मवेशियों को बाहर छोड़ देते हैं।

ऐसा करना उचित नहीं है। इतनी गर्मी में गाय पानी के लिए दरबदर भटकते हैं। और उनकी मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि ऐसा ही आज हमारे मोहल्ले में देखा गया। इसके बाद में नगर निगम में फोन कर गाय उठाने के लिए बुलाया। बिलासपुर में बढ़ती गर्मी से एक तरफ लोग तो परेशान हैं साथ ही मवेशियों को भी गर्मी में ना तो पीने के लिए पानी मिल रहा है और ना ही रहने के लिए छत। ऐसे में उनका हाल बेहाल हो रहा है और गर्मी की वजह से उनकी मौत हो रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles