
कोटा थाना क्षेत्र की पुलिस ने शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी महेंद्र बंजारे निवासी घोंघाड़ीह को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर 13 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी बिलासपुर में छिपा हुआ है, जिसे पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से धर दबोचा।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी के मामले में स्थायी वारंट लंबित था। गिरफ्तार आरोपी को 14 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया और वारंट भी माननीय न्यायालय में पेश किया गया।




