शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले बिल्डर के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने दुष्कर्म का मामला किया दर्ज।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले बिल्डर के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना सिविल लाइन प्रभारी ठाकुर गौरव सिंह ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने बताया कि मकान बनाने के नाम पर उसका परिचय मुंगेली जिले के ग्राम कोलिहा निवासी राघव सिंह ठाकुर से हुआ था। मकान बनवाने के दौरान उसका महिला के घर आना-जाना होने लगा।

बिल्डर राघव 16 अप्रैल 2015 को महिला से काम की बात करने उसके घर आया। महिला को अकेले पाकर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर चुप रहने कहा। बाद में वह महिला को शादी करने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाने लगा। महिला ने बताया कि 14 फरवरी को भी उसने जबरदस्ती की। इसी बीच महिला को पता चला कि राघव ने कई लोगों से धोखाधड़ी की है। उसके खिलाफ थाने में भी शिकायत है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles