शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार एफआईआर के कुछ घंटे बाद ही आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से बार-बार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।सकरी निवासी एक महिला ने 13 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी प्रकाश दास मानिकपुरी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हुई और बाद में उसका एक पुत्र भी हुआ, जिसकी 12 दिन बाद मौत हो गई। आरोपी ने महिला से शादी नहीं की और लगातार शोषण करता रहा। जब महिला ने शादी की बात कही, तो उसने मारपीट शुरू कर दी।मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को फरार होने से पहले ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles