शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले दुष्कर्मी को सिटी कोतवाली पुलिस ने उसके निवास रतनपुर से किया गिरफ्तार।

शादी का झांसा देकर लगातार 3 साल से शारीरिक शोषण करने वाले दुष्कर्मी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने उसके निवास रतनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रतनपुर बस स्टैंड के पास रहने वाला अमन दास मानिकपुरी थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत रहने वाली एक शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार 3 सालों तक संबंध बनाया और अंत में शादी से मुकर गया।

कहा जा रहा है कि इस मामले में आरोपी भी शादीशुदा है और पीड़ित भी शादीशुदा है। वहीं पीड़िता की शिकायत के बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने रतनपुर निवासी अमन दास मानिकपुरी के खिलाफ दुष्कर्म के तहत अपराध दर्ज कर उसे उसके निवास स्थान रतनपुर से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles