
जशपुर के बगीचा क्षेत्र में विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी राम किशुन राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पीड़िता ने बताया कि पति की मौत के बाद आरोपी लगातार उसे शादी का भरोसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा, जिससे वह छह माह की गर्भवती हो गई। इस बीच आरोपी ने दूसरी शादी कर ली और पीड़िता को अपनाने से मना कर दिया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते अपराध दर्ज किया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, अपराध स्वीकार करने और सबूत मिलने पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस संवेदनशील है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।




