शादी में खाना खाने से 45 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्काडीह गांव में शादी समारोह के दौरान दूषित भोजन खाने से 45 लोग बीमार पड़ गए। इनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं, जबकि एक अधेड़ की हालत गंभीर है और उसे ICU में भर्ती कराया गया है। बाकी मरीजों का सिम्स में इलाज जारी है।नरेश और रामाधार सांडे के घर बुधवार को शादी से पहले का भोज आयोजित किया गया था। भोजन करने के बाद गुरुवार सुबह कई लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। शुरुआत में घरवालों को लगा कि गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ी है, लेकिन शाम तक संख्या बढ़कर 45 पहुंच गई।रात करीब 10 बजे और भी रिश्तेदार और मेहमान इसी तरह की शिकायत लेकर सिम्स पहुंचे। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। बताया गया कि रात को आलू-लौकी और भिंडी की सब्जी परोसी गई थी, जिसे 50 से ज्यादा लोगों ने खाया था।घटना की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजी। उन्होंने पारिवारिक आयोजनों में स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने पुष्टि की कि मामला फूड पॉइजनिंग का है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles