शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय दुगली का भवन जर्जर स्थिति में,बड़ा हादसा होने की आशंका, विद्यार्थियों ने भवन ठीक करने की अपील

छत्तीसगढ के नगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिसर कन्या आवासीय विद्यालय, दुगली की स्थिति दिन-प्रतिदिन जर्जर होती जा रही है। विद्यालय भवन में कई स्थानों पर दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं, वहीं छत से लगातार पानी टपकने और प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की छात्राएँ पढ़ाई करती हैं, लेकिन खराब भवन व्यवस्था के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो गया है, वहीं खिड़कियों के टूट कर गिरने की घटनाएं भी छात्रों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही हैं।विद्यालय की छात्राओं ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कार्य कराने की अपील की है। ब्लाक शिक्षा अधिकारी बीईओ के.आर.साहू ने कहा कि विद्यालय की भवन पुरानी है जो जर्जर हो गया है मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक स्टिमेंट तैयार कर उच्च अधिकारी को भेजा गया शासन से स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य चालू किया जायेगा।विद्यालय के छात्राएँ एवं शाला समिति शासन-प्रशासन से निवेदन करते हैं कि हुऐ छात्राओं की सुरक्षा एवं शिक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल भवन की मरम्मत कार्य करने के लिए अतिशीघ्र राशि स्वीकृति कर मरम्मत कार्य करने की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles