शिकायत: सहकारी बैंक में किसानों की भीड़, एक बार में मात्र 25000 निकालने से एटीएम में भी लंबी कतारें।

अनाज की राशि लेने में किसानों को जद्दोजहद करना पड़ रहा है।

नेहरू चौक के जिला सहकारी बैंक के एटीएम में लंबी लाइन।

इन दिनों जिला सहकारी बैंक में किसानों की भीड़ उमड़ रही हैं, उन्हें बेचे गये अनाज की राशि लेने जदोजहद करना पड़ रहा है, किसानों की शिकायत है कि बैंकों में एक बार में केवल ₹25,000 ही निकाला जा सकता हैं।

तखतपुर से पहुंचे किसान का कहना है कि उसे एक लाख रुपये निकालने चार बार शहर आना पड़ रहा है और बैंकों की लाइन में दिनभर गुजर जाता है। इससे बचने और जल्दी रुपये लेने कुछ किसान नेहरू चौक के जिला सहकारी बैंक के एटीएम में पहुंच रहे हैं, एकमात्र एटीएम में भी लंबी लाइन में किसान देखे जा सकते हैं, यहाँ तमाम अव्यवस्था खासकर धूप में खड़े होने से किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है की एकमात्र एटीएम होने से किसानों को बड़ी परेशानी हो रही है। उनकी मांग है कि एटीएम की संख्या बढ़ाई जाए और साथ ही बैंकों में से एक दिन में मात्र एक 25000 निकालने की बाध्यता को समाप्त कर एक बार मे एक लाख रुपए दिया जाए।वही इसकी शाखा भी ग्रामीण क्षेत्रों में खोली जानी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles