शिक्षक का रास्ता रोककर मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

अपने साथियों के साथ शिक्षक का रास्ता रोककर मारपीट किया तथा हेलमेट को भी तोडफोड किए थे आरोपी

बिलासपुर / दिनांक 08.08.2023 को ग्राम ढनढन निवासी अशोक अनंत व शिवचरण डाहिरे, तथा मनीराम सोनवानी तीनों मिलकर ग्राम ढनढन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक रामकुमार दुबे को गाली गलौच कर रास्ता रोककर, मारपीट किए थे तथा शिक्षक का हेलमेट को भी तोडफोड किए थे, जो आरोपियों के विरूद्व धारा 294, 506, 323, 353, 341, 427, 34 भा.दं.वि. अपराध कायम कर पूर्व में आरोपी अशोक अनंत तथा शिवचरण डाहिरे गिरप्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया था। मामले का आरोपी मनीराम सोनवानी घटना दिनांक से लगातार फरार था, जिसे आज दिनांक 03.10.2023 को तखतपुर पुलिस द्वारा गिरप्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में प्रधान आरक्षक धमेन्द्र शर्मा, आरक्षक राजेश डाहिरे, ओकार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles