शिव टॉकीज मे कल से शुरू होगा जादूगर सम्राट अजूबा हैरतअंगेज जादू का शो▪️ जादूगर अजूबा पहली बार दिखायेंगे दुनिया का सबसे खतरनाक स्टंट मैजिक अंडर वाटर डेथ चैलेंज

शिव टॉकीज मे कल से शुरू होगा जादूगर सम्राट अजूबा हैरतअंगेज जादू का शो
▪️ जादूगर अजूबा पहली बार दिखायेंगे दुनिया का सबसे खतरनाक स्टंट मैजिक अंडर वाटर डेथ चैलेंज

बिलासपुर l, अपने जादुई कारनामों से दुनिया के लाखो लोगो को चकित और आनंदित कर चुके सुपर स्टार जादूगर सम्राट अजूबा नये नये जादुई करतब और दुनियां का सबसे खतरनाक स्टंट अंडर वाटर डेथ चैलेंज लेकर न्यायधानी बिलासपुर आ गए है और शिव टॉकीज
मे उनके कार्यक्रम 5 जनवरी की शाम से शुरू होने जा रहा है. उद्घाटन शो के मुख्य अतिथि होंगे विधायक अमर अग्रवाल.
आज प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि जादू हमारे देश की प्राचीनतम कला है जिसे आज संरक्षण की जरूरत है.
अब तक अनेक अवार्ड्स और पुरस्कारों से सम्मानित यमुनानगर हरियाणा के निवासी जादूगर अजूबा ने बताया कि जादू एक कला है और तंत्र मंत्र भूत प्रेत से इसका दूर दूर तक कोई नाता नहीं है .लोगों को अंधविश्वास से बचाना उनके जादुई मिशन का मुख्य उद्देश्य है. उन्होने बताया कि उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि नए नए करतब प्रस्तुत कर दर्शको का स्वस्थ मनोरंजन किया जाए और इस बार अनेको नए करतब उनके जादुई शो के आकर्षण होंगे जैसे – अंडर वाटर डेथ चैलेंज स्टंट मैजिक , यह एक ऐसा करतब हैं जिसे छत्तीसगढ़ के लोगो ने अभी तक नही देखा है क्योंकि यह करतब हिंदुस्तान मे सिर्फ जादूगर अजूबा ही दिखाते है और वो पहली बार यहां आए हैं.इसी तरह लड़की को टुकड़ों मे काट कर जोड़ना, लड़की को हवा मे उड़ाना , जिंदा लड़की के शरीर को दो टुकड़ा कर देना आदि अनेक ऐसे करतब है जो बिलासपुर मे भव्य रूप मे दिखाए जाएँगे. उन्होने बताया कि यहा रोज़ाना दो शो 1:15बज़े, और शाम 6:15 बज़े से शुरू होंगे .रविवार को तीन शो 1:15 बजे, 4:15 बजे और 6:15 बजे होंगे जबकि स्कूल के बच्चों और संस्थाओं के लिए भी स्पेशल शो प्रदर्शित होंगे. हर शो दो घंटे का होगा जिसमें रहस्य रोमांच और हास्य से भरे दर्जनों तरह के कारनामे शामिल होंगे. एडवान्स टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे से ही हॉल पर शुरू हो जाया करेगा ताकि लोगों को असुविधा न हो. इसके अलावा ऑनलाईन भी टिकट www.jadugarajooba.com पर उपलब्ध है.प्रेस वार्ता के दौरान जादूगर अजूबा के प्रबंधक रुद्रप्रताप सिंह,पीआरओ मदन भारती एवं बिलासपुर के वरिष्ठ जादूगर आर. पी. अग्रवाल भी उपस्थित रहे. जादूगर अजूबा ने प्रेस वार्ता के दौरान कई रोमांचक जादुई करतब भी दिखाए.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles