Homeहमर बिलासपुरशेयर मार्केट में रकम दुगना करने का झांसा, 22 लाख से ज्यादा...

शेयर मार्केट में रकम दुगना करने का झांसा, 22 लाख से ज्यादा की ठगी सिविल लाइन थाने में तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक से शेयर मार्केट में रकम दुगना करने का झांसा देकर तीन लोगों ने मिलकर 22,15,000 रुपये की ठगी कर ली।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार साहू, उसकी पत्नी गीता साहू और चुनेन्द्र साहू उर्फ पिंकू के रूप में की है।पीड़ित आकाश पात्रे ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए रकम को कम समय में दुगना करने का भरोसा दिलाते थे।इसी झांसे में आकर उसने और उसके परिचितों ने कुल 22 लाख रुपये से अधिक की रकम आरोपियों को अलग अलग समय पर दी।शुरुआत में कुछ रकम मुनाफा बताकर लौटाई गई, लेकिन बाद में प्रोसेसिंग फीस के नाम पर और पैसे वसूले गए और फिर आरोपी फरार हो गए।यह पूरी घटना 20 नवंबर 2024 से 5 मार्च 2025 के बीच की बताई जा रही है।आकाश पात्रे ने बताया कि उसने अपनी बेची गई जमीन की राशि में से नकद 10 लाख रुपये और बाद में खाते से और नगद मिलाकर लाखों रुपये आरोपियों को दिए। आरोपी फिलहाल पीड़ितों के फोन कॉल तक रिसीव नहीं कर रहे हैं।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा और के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।जांच का जिम्मा हेड कांस्टेबल विकास सेंगर को सौंपा गया है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments