Homeहमर बिलासपुरशेयर में पैसे डबल करने का दे रहा था लालच,कर रहा था...

शेयर में पैसे डबल करने का दे रहा था लालच,कर रहा था सेमिनार बड़ी संख्या में लोगों को बनाया शिकार ,चढ़ा पुलिस के हत्थे

शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 16 लोगों से 30 लाख 40 हजार की ठगी करने बाद फर्जी कंपनी का कर्मचारी शहर की एक होटल में अन्य लोगों से निवेश कराने के लिए सेमीनार आयोजित कर रहा था। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने होटल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। ग्रीन गार्डन कालोनी निवासी ने शिकायत करते हुए बताया, ट्रेड जेनिक्स कंपनी का डायरेक्टर अनुज मेमन नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक वेबसाइट के माध्यम से लोगों को अमेरिकी डालर में निवेश कराने के नाम पर रोज दो प्रतिशत रिटर्न और 100 दिनों में राशि दोगुनी होने का झांसा दिया। निवेश प्रणाली को ब्लाक चेन आधारित बताकर लोगों को भरोसे में लिया। उनके द्वारा 5 लाख रुपए सहित अन्य 16 लोगों ने 30 लाख 40 हजार रुपए निवेश किया है। शुरूआत में कुछ लोगों को मामूली रिटर्न दिया गया। उसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने संपर्क बंद कर दिया और राशि मिलनी बंद हो गई। इसी दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी अनुज मेमन एक निजी होटल में नए निवेशकों को जोड़ने के लिए सेमीनार कर रहा है। पीड़ित लोग होटल पहुंच गए। उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। वहीं अन्य निवेशकों के द्वारा पैसा जमा करने पर उनकी राशि लौटाने की बात कहने लगा। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने होटल में दबिश देकर अनुज मेमन पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बिमन दास कोलकाता, लारसन पटेल गुजरात इसका मास्टर माइंड है। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर बीएनएस की धारा 318, 4, 3, 5 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments