श्रम कानून संहिता के विरोध में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, बिलासपुर में रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसी कड़ी में बिलासपुर में भी मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य शामिल हुए और केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई श्रम कानून संहिता पर आपत्ति जताई।संघ का कहना है कि नई श्रम कानून संहिता में कर्मचारियों के हितों से जुड़ी कई विसंगतियां हैं, जिन्हें दूर किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में 18 सूत्री मांगें रखी गईं, जिनमें ठेका प्रथा को समाप्त कर कर्मचारियों की सीधी भर्ती सुनिश्चित करने की प्रमुख मांग शामिल है। इसके साथ ही कर्मचारियों को व्यापक सामाजिक सुरक्षा देने, श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराने और कार्यस्थलों पर अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।मजदूर संघ ने यह भी कहा कि शासकीय कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं, जिससे कार्यक्षमता बढ़े और सेवा शर्तें सुदृढ़ हों। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से श्रमिक हितैषी निर्णय लेने की अपील की। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles