श्रावण पुत्रदा एकादशी पर ओंकारेश्वर मंदिर में भक्तिमय रुद्राभिषेक,सखी सहेली महिला मंडल ने किया वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक अभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे…

बिलासपुर :- श्रावण पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को मंगला स्थित अभिषेक नगर के ओंकारेश्वर शिव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला। यहां सखी सहेली महिला मंडल द्वारा भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल, दूध, शहद और बेलपत्र से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। महिलाओं ने भक्ति भाव से रुद्राष्टाध्यायी का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण हो गया।मंदिर में ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई। आयोजन में शामिल लोगों ने इसे अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव बताया और श्रावण मास में शिवभक्ति का महत्व साझा किया।शाम को रामायण पाठ और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। पूरा दिन ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में भक्ति, भजन और हर-हर महादेव के उद्घोष से सराबोर रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles