श्री राम मंदिर तिलक नगर सभागार में 1 अगस्त से 7 अगस्त तक दुर्लभ सत्संग का आयोजन किया जा रहा है, जहां ब्रह्मचारी संत श्री आनंद जी महाराज एवं श्री कृष्ण जी महाराज ऋषिकेश वालों द्वारा दिव्य सत्संग एवं श्री राम कथा प्रस्तुत की जाएगी। प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से 7:30 तक यह आयोजन होगा। इससे पहले गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। हरदेवलाल मंदिर से निकली, इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। कलश यात्रा श्री राम मंदिर तिलक नगर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिदिन प्रातः प्रभात फेरी निकाल कर प्रार्थना की जा रही है। आयोजको ने बताया कि आयोजन स्थल पर गीता प्रेस गोरखपुर की पुस्तके भी उपलब्ध होगी, जिनका श्रद्धालु लाभ ले सकते हैं।









