बिलासपुर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सदर बाजार में श्री नरसिंह जयंती के अवसर पर भगवान की विशेष पूजा की गई। भागवत भ्रमर श्री अभिनव गोपाल शरण जी महाराज ने भगवान के चौदहवें अवतार भक्तवत्सल श्री नृसिंह भगवान के प्राकट्य उत्सव पर श्री भगवान का पंचामृत अभिषेक, केसर और कपूर के जल से महाभिषेक कर के भगवान के 1008 नामों से पुष्प अर्चना किया और भगवान को विशेष तौर से छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। भक्तराज प्रह्लाद के जीवन की भक्ति और भगवान नरसिंह की करुणा का चरित्र श्रीमद् भागवत की कथा में सुनाई जाती है। इस कथा का श्रवण महाराज ने मंदिर में सभी भक्तों को कराया और बताया कि जो भगवान नरसिंह का नित्य स्मरण करते है उनको भूत–प्रेत, अलाय–बलाय और सभी रोगों से सब प्रकार की विपत्तियों से भगवान नरसिंह अवश्य रक्षा करते है। मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान नरसिंह से अपने जीवन में सभी विपदाओं से रक्षा और भक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया।



