श्री सोलापुरी माता पूजा के आयोजन में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं के लिए कुमकुम पूजा का आयोजन।

श्री सोलापुरी माता पूजा के आयोजन में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं के लिए कुमकुम पूजा आयोजित की गई जिसमें शामिल होकर 500 से अधिक महिलाओं ने विधि विधान से पूजा करते हुए अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा।

इन दिनों बारह खोली स्टेशन रोड बंगला यार्ड में श्री सोलापुरी माता पूजा का आयोजन किया जा रहा है। दक्षिण भारतीय शैली में होने वाले इस आयोजन में माता के विविध स्वरूप स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को यहां कुमकुम पूजा का आयोजन किया गया। करीब 500 सुहागिन महिलाएं इस आयोजन में शामिल हुई। सुबह पूजा पंडाल में पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधानों और श्रृंगार के साथ पहुंची सुहागन महिलाओं ने पूजा पंडाल में कलश स्थापित कर वस्त्र, सुहाग सामग्री ,नारियल, फल, फूल धूप, बत्ती के साथ सजाकर घट स्थापित किया, जहां गणपति पूजा के बाद 1008 नाम जप करते हुए अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा गया।

करीब 3 घंटे तक यह पूजा चली। पूजा समाप्त होने पर सभी महिलाओं ने एक दूसरे को कुमकुम लगाकर उन्हें पान,सुपारी और केला अर्पित किया। इसके बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष वी रामा राव और उनकी पत्नी वी हेमलता द्वारा पूजा में शामिल सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट की गई।

इस पूजा में महिलाएं निर्जला उपवास रखकर सम्मिलित होती है, जिनके लिए हर वर्ष पूजा के पश्चात दोपहर भोज का आयोजन किया जाता है। इस बार भी ऐसा किया गया, जिसमें सुहागिन महिलाओं ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया । आगामी रविवार को देवी को महाकुंभम का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही इस आयोजन का समापन होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles