संत निरंकारी भवन में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर , बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

आध्यात्मिकता ही मानव एकता की नींव है और इसी के माध्यम से आपसी प्रेम, सौहार्द और समर्पण का वातावरण निर्मित होता है। इसी उद्देश्य के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘मानव एकता दिवस’ का आयोजन देशभर की निरंकारी शाखाओं में श्रद्धापूर्वक किया गया। संत निरंकारी मंडल इस दिन संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के माध्यम से देश-विदेश के 500 से अधिक स्थानों पर विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।,

जिनमें करीब 50,000 रक्तदाता भाग लेंगे। यह शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगे, जिनमें विभिन्न अस्पतालों की विशेषज्ञ टीम तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की भागीदारी रहेगी। इसी कड़ी में बिलासपुर में भी संत निरंकारी मंडल भवन इमली पारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य और अन्य लोगों ने रक्तदान कर पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।यह अभियान समाज में निस्वार्थ सेवा और मानव कल्याण का जीवंत उदाहरण है, जो सतगुरु की शिक्षाओं के अनुरूप सभी को प्रेरित करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles