
संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 नवंबर 2020 को केंद्र सरकार द्वारा बनाए कृषि और किसान विरोधी तीन कानून और बिजली अधिनियम रद्द करने तथा समर्थन मूल्य पर कृषि उपज खरीदने की कानूनी गारंटी स्वामीनाथ आयोग की सिफारिश सी 2+50 लागू करने सहित अन्य मांगों पर आंदोलन शुरू किया था। इसी कड़ी में मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने संविधान दिवस पर धरना प्रदर्शन किया और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए वादा खिलाफी के आरोप लगाए।

नेहरू चौक में बड़ी संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। और बताया कि देशभर में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा मंगलवार प्रदर्शन किया जा रहा है।




