लाठी-डंडों से पीटकर व्यक्ति की हत्या, इलाके में सनसनी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम रवाना

कोटा थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहन पांडे, निवासी करगी खुर्द कोरी पारा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गनियारी भादम में रह रहे थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस के अनुसार आरोपी राजा राम साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक पर लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मोहन पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है।घटना में शरद कौशिक नामक युवक भी घायल हुआ है, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया।पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा राम साहू को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles