सकरी और बहतराई में अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर एक बार फिर से नगर निगम अमले ने सकरी हांफ़ा रोड और बहतराई में कार्यवाही की है।नगर निगम कमिश्नर को सूचना मिली कि सकरी हांफ़ा रोड के शासकीय भूमि पर मन्दिर के लिए स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।जहां मौके पर पहुंची निगम की टीम ने मन्दिर के स्ट्रक्चर पर बुलडोजर चलाया।इसी तरह सूचना मिली थी कि बहतराई निखिल आश्रम के पास अटल आवास में अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर सुअर का पालन किया जा रहा है।

यहां भी निगम की टीम ने सुअर के लिए बने झोपड़ियों पर भी बुलडोजर चलाया।दोनों ही मामलों को लेकर निगम अमले से क्षेत्रवासियों की जमकर हुज्जतबाजी हुई।हालांकि बावजूद इसके निगम अमले ने अपना कार्यवाही पूरा किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles