शहर के खस्ताहाल सड़कों पर चलना लोगों की मजबूरी बन गई है। गली-वार्ड से लेकर क्षेत्र की सड़कें जर्जर हो चुकी है। जर्जर गड्ढों में आवागमन करना मुश्किल हो गया है। रोज कोई न कोई दुर्घटनाग्रस्त हो रहा। सबसे ज्यादा खस्ताहाल सकरी मुख्य मार्ग से अटल आवास जाने वाली सड़क हैं, जहां की सड़के गड्डो में तब्दील हो गई हैं, नालियां बदहाल और जर्जर है। जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं, प्रशासन और जनप्रतिनिधि जर्जर सड़कों को सुधारने और नई सड़क बनाने का सपना दिखा रहे है।

सकरी मुख्य मार्ग से अटल आवास जाने वाली सड़कों की हालत इतनी खराब है कि अब नया सड़क ही इसका विकल्प है, सड़के गड्डों में तब्दील हो गई है। समझ ही नहीं आता की सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क। समस्या बरसात में होती है। गड्डों में पानी भरे होने की वजह से रोज यहां हादसे हो रहे हैं ,वाहन चालक हिचकोले खाते हुए गुजरने मजबूर है। जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए अधिकारियों पर दोष मढ़ रहे हैं, लेकिन नगर निगम निर्माण कार्यों में रूचि नहीं दिखा रहा है।

सड़कों के छोटे-बड़े गड्ढे में नागरिक हिचकोले खा रहे हैं। गांव की सड़कों से ज्यादा शहर के सड़क बदहाल हो गए है। वार्ड वासियों का कहना है कि इससे पहले नगर पंचायत ही ठीक थी, जब से नगर निगम में शामिल हुआ है तब से स्थिति और खराब हो गई है। निगम तो भूल ही गया है कि हम उसका हिस्सा है। इससे पहले की स्थिति ज्यादा अच्छी थी ।

मुख्य मार्ग से लेकर वार्डों की गलियों में गड्ढे ही गड्ढे है। सड़क तहस-नहस हो गया है। जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासियो का कहना है कि नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा, यह क्षेत्र जोन क्रमांक एक में आता है, यहां की जोन कमिश्नर का कहना है कि सड़क का एस्टीमेट बना चुका है जल्द ही काम शुरू होने का आश्वासन दे रही हैं।

गौरतलब है कि यहा की सड़कें सालों से खराब है। नालियां टूट गई है। गंदा पानी आवागमन के रास्ते पर बह रहा। गड्ढे के कारण मोटर सायकल, सायकल चलना मुश्किल हो गया है। पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही। क्षेत्रवासियों के मुताबिक नगर निगम ने बारिश के पहले सभी गड्ढों को पटवाने की बात कही थी, अब तक कुछ नहीं हुआ। पीएचई की खुदाई से सड़क चलने लायक नहीं रहा। जमीन उबड़-खाबड़ हो गया है। लोगो की मांग हैं सड़कों को जल्द से जल्द सुधरवाना चाहिए।


