Homeहमर बिलासपुरसकरी में छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बिगड़े वनों...

सकरी में छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बिगड़े वनों के सुधार और सहायक प्राकृतिक पुर्नउत्पादन कार्य के सम्बंध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

मंगलवार को वन चेतना केंद्र सकरी में छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बिगड़े वनों के सुधार और सहायक प्राकृतिक पुर्नउत्पादन कार्य के सम्बंध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजधानी के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पांडे शामिल हुए। वहीं सीसीएफ बिलासपुर प्रभात मिश्रा द्वारा कार्यशाला के माध्यम से बिलासपुर वृत्त अन्तर्गत सभी वन मंडल कोरबा, बिलासपुर, कटघोरा, मुंगेली, गौरेला पेंड्रा मरवाही, रायगढ़, धर्मजयगढ़ वन मंडल के वन मंडलाधिकारी, उप वनमण्डलाधिकारी एवं वृत्त अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्र अधिकारियों को नई तकनीक से वन क्षेत्र में सुधार कर हरियाली बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिलासपुर वन मंडल वन परीक्षेत्र बिलासपुर के सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर नमित तिवारी, वेद प्रकाश शर्मा, अब्दुल हाफिज खान, बीट फॉरेस्ट ऑफिसर नीतीश भार्गव, दिलहरण मरावी, भूपेंद्र डहरिया, रामाधार बंजारे, शेखर आजाद, रविन्द्र महिलांगे, चंद्रहास तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments