सकर्रा में सैनिक स्कूल की स्थापना से अब गांव से ही तैयार होंगे देश के भावी सैन्य अधिकारी विकास और गौरव की नई इबारत लिखेगा क्षेत्र

बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम सकर्रा में शासकीय सैनिक स्कूल की स्थापना का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ के दूसरे सैनिक स्कूल के लिए 10 एकड़ जमीन का चयन किया गया है जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। स्कूल स्थापना की खबर मिलते ही गांव में जश्न जैसा वातावरण बन गया और ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर संजय अग्रवाल का माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि सैनिक स्कूल खुलने से अब क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सकर्रा गांव अब भविष्य के सैन्य अधिकारियों की नर्सरी के रूप में पहचाना जाएगा। यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना का प्रशिक्षण मिलेगा। स्कूल की स्थापना से क्षेत्र के विकास की उम्मीद भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का मानना है कि बेहतर सड़क बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा जिससे गांव की तस्वीर बदलेगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि निर्माण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जल्द से जल्द भवन निर्माण कार्य पूर्ण कर पठन-पाठन प्रारंभ किया जाए। सैनिक स्कूल की यह सौगात सकर्रा के लिए नए भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles