
सक्ति में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 48 करोड़ 73 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने अटल परिसर का शुभारंभ और नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया।उन्होंने नगर विकास के लिए 3.5 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर करने का आश्वासन दिया और पंडित दीनदयाल उद्यान व श्यामा प्रसाद सभागार के जीर्णोद्धार हेतु 90 लाख रुपए की घोषणा की।श्री साव ने कहा कि प्रदेशभर में सड़कों के पुनर्निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। उन्होंने हितग्राहियों को चाबी और चेक वितरित किए तथा स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया।


