सच्ची कहानी पर आधारित पंजाबी फिल्म “नानक नाम जहाज है,” चढ़े सो उतरे पार बिलासपुर के 36 मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स में 22, 23 और 24 जून को किया जाएगा प्रदर्शित।

सच्ची कहानी पर आधारित पंजाबी फिल्म नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार बिलासपुर के 36 मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स में 22, 23 और 24 जून को प्रदर्शित किया जाएगा। रोजाना शाम को होने वाले दो शो को लेकर आदर्श पंजाबी महिला संस्था बिलासपुर और सभी पंजाबी और सिंधी समाज आम लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस फिल्म को देखने का आग्रह कर रहा है।

1969 में पृथ्वीराज कपूर स्टारर एक फिल्म आई थी नानक नाम जहाज है। अब इसी नाम से कल्याणी सिंह ने एक मास्टर पीस बनाई है, नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार। दिल को छूने वाली आस्था और विश्वास की यह सच्ची कहानी है, जिसमें बताया गया है कि अगर सच्ची आस्था हो तो चमत्कार भी संभव है। दुनिया भर में 24 मई को रिलीज इस फिल्म का प्रीमियर शो बिलासपुर में भी आगामी 22, 23 और 24 जून को किया जाएगा। सिटी 36 मॉल सिनेमा मल्टीप्लेक्स में रोजाना शाम 6:30 और रात 9:30 बजे इसके शो होंगे। फिल्म में बताया गया है कि जहां साइंस फेल हो जाता है, वहां मालिक की शक्ति काम करती है। जज्बात से जुड़ी कहानी दिलासा देती है रब के प्रति विश्वास की। फिल्म में बताया गया है कि जिन्हें वाहेगुरु पर विश्वास है उनका कभी कुछ नहीं बिगड़ सकता। क्रिटिक का भी कहना है कि ऐसी फिल्में रोज-रोज नहीं बनती है इसलिए सबको एक बार यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।यही कारण है कि आदर्श पंजाबी महिला संस्था बिलासपुर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहा है और सभी पंजाबी और सिंधी समाज के अलावा अन्य भाषा भाषी लोगों से भी इस फिल्म को एक बार जरूर देखने का आग्रह कर रहा है।

इस मूवी को यहां मनोज मनसुखानी और राजकुमार मनसुखानी पेश कर रहे हैं, जिनसे एडवांस बुकिंग, ग्रुप बुकिंग और चैरिटी शो हेतु संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पंजाबी और सिंधी समाज की भारी मांग के बाद उन्होंने इस फिल्म का प्रदर्शन यहां भी करने का निर्णय लिया है, जिसे लेकर समाज का बड़ा उत्साह दिख रहा है ।

देश और दुनिया में नानक नाम जहाज है की खूब चर्चा है। यह फिल्म सरल पंजाबी भाषा में तैयार की गई है जिसे कोई भी हिंदी भाषी आसानी से समझ सकता है। यह फिल्म पूरे परिवार के साथ देखने योग्य है। यही कारण है कि कई संस्थाएं स्वस्फूर्त ढंग से इसका प्रचार प्रसार कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह फिल्म देख सके। 36 मॉल मे मनसुखानी बंधुओ द्वारा आदर्श पंजाबी महिला संस्था की अध्यक्ष पम्मी गुम्बर, फाउंडर शशि आहूजा, सचिव श्रद्धा खंडूजा, ज्योति खंडूजा, जीत उपवेजा, रुबी वाधवा से फिल्म के पोस्टर का विमोचन कराया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles