
बिलासपुर :- लोक निर्माण विभाग क्रमांक 1 के कार्यपालन अभियंता सीएस विंध्यराज ने बताया कि जिले में सड़कों के मरम्मत कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। इसके लिए 8 अगस्त को अधीक्षण अभियंता कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।स्वीकृति मिलते ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर डब्ल्यूएमएम एवं बीटी पेच रिपेयर का काम किया जाएगा। इसमें पचपेड़ी से केवतरा, बोहारडीह, लोहर्सी मार्ग और मल्हार से चिल्हाटी मार्ग शामिल हैं।इसके अलावा जोंधरा सोन बसंतपुर उरईबंध मार्ग और दर्री लावरकोनी इटवापाली सरसेनी मटिया गिधपुरी मार्ग को भी मरम्मत कार्य की सूची में रखा गया है।




