Homeहमर बिलासपुरसड़क निर्माण की मांग को लेकर स्कूली छात्र उतरे ,स्कूल जाने में...

सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्कूली छात्र उतरे ,स्कूल जाने में हो रही दिक्कतों से आक्रोशित छात्र बैठे धरने पर

कांकेर जिले के पखांजूर ब्लॉक अंतर्गत गोण्डाहुर थाना क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही.-53 में आज स्कूली बच्चों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। ग्राम की जर्जर और कीचड़ भरी सड़क से परेशान होकर छात्र-छात्राएं सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से सड़क निर्माण नहीं होने के कारण बच्चों को रोजाना स्कूल जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के मौसम में सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और उनके कपड़े व किताबें कीचड़ में सने रहती हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत और जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आज छात्रों ने स्वयं पहल करते हुए सड़क पर बैठकर अपनी नाराजगी जताई। सूचना मिलते ही गोण्डाहुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और बच्चों को समझाने का प्रयास किया।पुलिस और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद छात्रों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही। इस घटना ने क्षेत्र में सड़क निर्माण की दुर्दशा को एक बार फिर उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे भी बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments