सड़क पर शराब पी रहे युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

एक शराबी युवक को लोगों ने लात-घूसों से जमकर पीटा है। बताया जा रहा है कि लोग युवक को सड़क पर शराब पीने से मना कर रहे थे, लेकिन वह नहीं मान रहा था। लोगों से विवाद कर रहा था, जिससे भड़के लोगों ने कपड़े फटते तक पिटाई कर दी।मार खाने वाला युवक राघव खानिलकर आदतन बदमाश है। वह सरकंडा के गया विहार के पास का रहने वाला है।युवक सीपत रोड पर सड़क पर बैठकर शराब पी रहा था। मना करने पर उल्टा मोहल्ले वालों से गाली-गलौज कर धौंस दिखाने लगा।मोहल्ले के लोगों ने युवक की हरकतों को देखकर डायल 112 को कॉल किया, लेकिन जानकारी देने के बाद भी काफी समय तक पुलिस नहीं पहुंची। वहीं, शराब के नशे में युवक गाली देते हुए मोहल्ले में जमकर हंगामा मचाता रहा।काफी देर तक मोहल्ले वाले उसे घर जाने की समझाइश देते रहे, लेकिन वह नहीं माना। बल्कि, युवकों से गाली-गलौज कर विवाद करता रहा।स्थानीय लोगों के मुताबिक समझाने के बाद भी युवक नहीं माना, तो वे गुस्से में आ गए और उन्होंने राघव की पिटाई शुरू कर दी। बीच सड़क पर हाथ-मुक्के और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद कुछ युवकों ने शराबी युवक को उसके घर तक पहुंचाया।शराबी युवक की पिटाई का कुछ युवकों ने वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles