
जांजगीर-चांपा पुलिस ने देर शाम गश्त के दौरान दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो गौरव पथ रोड पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों में दहशत फैला रहे थे। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर दोनों को अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार हथियार बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि यदि समय रहते कार्रवाई न होती तो आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकते थे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मी प्रसाद भारद्वाज निवासी अंबेडकर चौक जगदल्ला चांपा तथा मंगल सिंह टंडन निवासी कॉलेज रोड छुहिया तालाब, चांपा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर, एएसपी उमेश कश्यप, एसडीओपी यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक दादूरईया ठाकुर, एएसआई बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक मुद्रीका दुबे, जय उरांव, वीरेश सिंह, शंकर राजपूत एवं भूपेंद्र गोस्वामी की विशेष भूमिका रही।


