सब इंजिनियर से 20 लाख रूपये की लेवी मांगने वाले 2 आरोपीयों को झारखण्ड से किया गिरफ्तार,दोनो आरोपीयों ने सब इंजिनियर और उसके परिवार को फोन करके की थी पैंसो की मांग और नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी


⏺️ एक आरोपी प्रहलाद सिंह झारखंड राज्य में नक्सलियों के सहयोगी के रूप में संलिप्त रहने के कारण 02 प्रकरणों में धारा 17 सी.एल.ए. एक्ट में हो चुका है गिरफ्तार,
⏺️ झारखण्ड के सिमडेगा जिले के नक्सल प्रभावित गांव जपकाकोना में झारखंड पुलिस की मदद से रेड कार्यवाही कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार,
⏺️ दूसरा आरोपी सूरज यादव को झारखंड पुलिस की मद्द से ग्राम गड़ियाजोर में रेड कर किया गया गिरफ्तार,
⏺️ दोनो आरोपी पूर्व में लूट, डकैती, आगजनी जैसे कई गंभीर प्रकरणों मे रहे है संलिप्त।


नाम आरोपीगण:-
1. सूरज कुमार यादव उर्फ शंकर पिता जादवो यादव उम्र 30 वर्ष सा.बरमुण्डा गडियाजोर थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखण्ड।
2. प्रहलाद सिंह पिता उधो सिंह उम्र 45 वर्ष सा.जपकाकोना थाना सिमडेगा जिला सिमडेगा झारखण्ड।

जशपुर  /  प्रार्थी फिकरो राम यादव थाना कुनकुरी मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक अज्ञात मोबाईल नंबर से उसे फोन आया और बोला कि तुम्हारा बेटा राहुल यादव कुनकुरी मे PHE विभाग में उप अभियंता के पद पर कार्यरत है जो कागज को उलट-पुलट करता है। बहुत बड़ा इंजिनियर है, 20 लाख रूपये जमा करो नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इस रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 102/2023 धारा 384, 506, 120बी भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  डी.रविशंकर अति.पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कश्यप के मार्गदर्शन एवं अनु.अधि.पुलिस कुनकुरी संदीप मित्तल के नेतृत्व में आरोपीयों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।
                              

   सायबर सेल जशपुर के मदद से अज्ञात फोन एवं नम्बर की पतासाजी की गई जो झारखण्ड राज्य के कुरडेग क्षेत्र के गांव गडियाजोर का एक व्यक्ति सूरज यादव उक्त फोन को कुरडेग के अरशल हुसैन से खरीदा है कि जानकारी मिलने पर गडियाजोर में सूरज यादव के घर पर रेड़ कार्यवाही की गई जिससे घटना मे प्रयुक्त फोन को जप्त किया गया। पूछताछ मे उसके द्वारा बताया गया की उसके साथी प्रहलाद सिंह ने अपने नम्बर से उसके फोन में सिमकार्ड डालकर इंजिनियर उत्पल यादव से 20 लाख रूपये की फिरौती की मांग की है। कुनकुरी पुलिस के द्वारा प्रहलाद सिंह के गांव जपकाकोना में भारी बल के साथ रात में रेड़ कार्यवाही की गई एवं उसे हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान प्रहलाद सिंह ने बताया कि सन् 2003 मे उसके गांव मे नक्सलियों का आना जाना था जिससे उसका परिचय उनसे हुआ। गांव मे नक्सलियों के लिये सूचना इक्ट्ठा करना, आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराना आदि कार्य करता था। सन् 2004 में थाना कोलेबिरा जिला सिमडेगा (झारखंड) में इसके उपर धारा 307, 34 भा.द.वि. धारा 17 सी.एल.ए. एक्ट (नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के कारण) का मामला पंजीबद्ध हुआ। सन् 2008 में थाना जलडेगा जिला जिला सिमडेगा (झारखंड) में धारा 147, 148, 149, 347, 342, 324, 326, 307, 333, 353, 427, 120(बी) भा.द.वि. धारा 27 आर्म्स एक्ट धारा 17 सी.एल.ए. एक्ट का मामला पंजीबद्ध हुआ। सन् 2018 में थाना केरसई जिला जिला सिमडेगा (झारखंड) में धारा 435, 34 भा.द.वि. के मामले में करंगागुड़ी मे रोड़ निर्माण मे लगे जे.सी.बी. का लेवी न देने के कारण जला देने का मामला पंजीबद्ध हुआ। सन् 2018 में ही थाना केरसई जिला सिमडेगा (झारखंड) में धारा 414, 34 भा.द.वि. धारा 25(1-बी), 26, 35 आर्म्स एक्ट का मामला पंजीबद्ध हुआ। जेल में रहने के दौरान उसकी पहचान सूरज यादव से हुई।
                                   

सूरज यादव के उपर सन् 2016 में थाना कुरडेग जिला सिमडेगा (झारखंड) में धारा 386, 387, 506 भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध हुआ है। सन् 2018 में थाना केरसई जिला सिमडेगा (झारखंड) में धारा 385, 387 भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध हुआ है। सन् 2018 में पुनः थाना केरसई में धारा 25(1-बी) 26, 35 आर्म्स एक्ट का मामला पंजीबद्ध हुआ। *यह सिमडेगा क्षेत्र का एक सक्रिय अपराधी है, जो रंगदारी वसूलने के मामले में जेल जा चुका है। उक्त आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर आज दिनांक 01.08.2023 को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेष किया जाता है।
               

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles