सब इंजीनियर भर्ती में हाईटेक चीटिंग का खुलासा, आरोपी बहनों का रिमांड खत्म सरकंडा पुलिस ने जशपुर में जांच कर जब्त किए गैजेट और दस्तावेज, साइबर रिपोर्ट का इंतजार

व्यापम द्वारा आयोजित पीडब्ल्यूडी की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से चीटिंग करने वाली दोनों सगी बहनों का बुधवार को तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म हुआ। सरकंडा पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया।रिमांड के दौरान पुलिस टीम जशपुर पहुंची और आरोपियों अनु सूर्य और अनुराधा सूर्य के निवास की तलाशी ली। जांच में उनके पास से ऑनलाइन मंगाए गए हाईटेक गैजेट्स और परीक्षा से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए।

साथ ही उस स्थान की वीडियोग्राफी भी कराई गई, जहां उन्होंने चीटिंग की प्रैक्टिस की थी।थाना प्रभारी सरकंडा निलेश पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुटाए गए सबूतों को साइबर एक्सपर्ट्स को भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस किसी बड़े प्रोफेशनल गैंग की संलिप्तता से इनकार कर रही है, लेकिन जांच में सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles