
यातायात पुलिस बिलासपुर ने चालान राशि समय पर जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों और चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। ऐसे प्रकरण “सेंड टू रेगुलर कोर्ट” के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर को भेजे जा रहे हैं

न्यायालय द्वारा नोटिस जारी होने के बावजूद हाजिर नहीं होने पर संबंधित वाहनों का पंजीयन रजिस्ट्रेशन निरस्त करने और आगे चलकर वाहनों की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने अपील की है कि जिन वाहन चालकों के चालान वर्चुअल कोर्ट वाले लंबित हैं,

वे सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक न्यायालय पहुंचकर फाइन अदा करें। यातायात पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि शहर में सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था बनी रहे।


