सरकंडा थाना क्षेत्र में अवैध पेट्रोल बिक्री और गैस रिफिलिंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई चार आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोल व गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त

सरकंडा थाना पुलिस ने अवैध रूप से पेट्रोल की बिक्री और घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करने वाले चार आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 लीटर पेट्रोल, 6 गैस सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई बीएनएस की धारा 287 व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1985 के तहत की गई है।

शनिचरी बाजार अग्निकांड के बाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 5 जून को गश्त के दौरान आरोपी बबलू श्रीवास और गगन यादव को रपटा चौक क्षेत्र में पानी की बोतलों में भरकर खुलेआम पेट्रोल बेचते पकड़ा गया। दोनों के पास से कुल 10 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ।

दोनों पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।इसी दिन मुखबिर की सूचना पर लिंगियाडीह स्थित आर्य गैस रिपेयरिंग और खमतराई स्थित पूर्णिमा किचन गैस रिपेयरिंग दुकान में दबिश दी गई। जितेन्द्र पटेल और मानस साहू नामक आरोपी बिना वैध लाइसेंस के घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते पाए गए। तलाशी में 6 सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण जब्त किए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles