Homeहमर बिलासपुरसरकंडा पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में हार जीत पर दांव लगाने...

सरकंडा पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में हार जीत पर दांव लगाने वाले 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया।

सरकंडा पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में हार जीत पर दांव लगाने वाले 5 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 हजार 100 रुपये बरामद किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी रोशन आहूजा ने बताया कि उन्हें शोशल मीडिया के जरिये सूचना मिली कि सरकंडा में कुछ युवक ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे है।

डीएसपी रोशन आहूजा ने मामले की जांच कराई। वहीं सूचना पुष्टि होने के बाद डीएसपी रोशन आहूजा स्वयं टीम बनाकर सिविल ड्रेस में मौके पर रेड मारकर गोवर्धन यादव, अजय नामदेव, अंकित ग्वाला, सुनील कोरी और रामविजय विश्वकर्मा इन पांच जुआरियों को धर दबोचा। उनसे सट्टा पट्टी,नगद 11 हजार 100 रुपये बरामद कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments