सरकार बदलने के साथ ही तारबहार क्षेत्र में जल सप्लाई योजना मूल रूप ले रही, शेख गफ्फार आत्मानंद स्कूल के पास जर्जर टंकी को ढ़हा कर नई टंकी बनाई गई है।

सरकार बदलने के साथ ही तारबहार क्षेत्र में जल सप्लाई योजना मूल रूप ले रही है। शेख गफ्फार आत्मानंद स्कूल के पास जर्जर टंकी को ढ़हा दिया गया है और उसकी जगह नई टंकी बनाई गई है। लोगों का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार के चलते यह टंकी चालू नहीं हो पाई थी, जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी निगम और प्रशासनिक अमला हरकत में आया और पानी टंकी को चालू करने प्रयास शुरू हो गए हैं।

मोहल्ले वासियों का कहना है कि इससे आसपास के क्षेत्र में शुद्ध पेयजल मिलेगा जबकि पहले पुरानी दरार वाली टंकी होने से हादसे का डर बना रहता था और मटमैला पानी की शिकायत से लोग जूझ रहे थे। अब साफ पेयजल के साथ साफ सुथरा माहौल होगा। वार्ड वासियों ने इसके लिए सरकार का आभार जताया हैं, वही अमृत मिशन के तहत इस पानी टंकी को भी जोड़ा जा चुका है, और इसकी टेस्टिंग भी हो चुकी है। जल्द ही इसका फायदा क्षेत्र वासियों को मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles