Homeहमर बिलासपुरसरगुजा ओलंपिक 2026 का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ, सरगुजा...

सरगुजा ओलंपिक 2026 का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ, सरगुजा ओलंपिक का आयोजन बस्तर ओलंपिक की सफलता से प्रेरित

सरगुजा संभाग में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से “सरगुजा ओलंपिक 2026” का भव्य आयोजन किया गया ।अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में 21 मार्च से शुरू हुए इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया. कार्यक्रम में देश की प्रसिद्ध महिला पहलवान गीता फोगाट की मौजूदगी ने खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ा दिया.बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक यह आयोजन बस्तर ओलंपिक की सफलता से प्रेरित होकर शुरू किया गया है, जहां गांव और जिले से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिएत एक मंच पर जुटे हैं. इस बार सरगुजा संभाग के सभी जिलों से 2000 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, दौड़, बैडमिंटन और रस्साकसी सहित कुल 12 खेल शामिल हैं मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के दौरान कहा कि बस्तर ओलंपिक की जबरदस्त सफलता के बाद सरकार ने सरगुजा ओलंपिक आयोजित करने का निर्णय लिया. उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के आयोजनों से न सिर्फ युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मौका मिलता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी आता है. खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को राज्य की खेल अकादमियों में सीधे प्रवेश मिलेगा और उन्हें “यूथ आइकॉन” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments