Homeहमर बिलासपुर"सरस्वती सायकल योजना" कार्यक्रम के तहत बिलासपुर सेजस स्कूल के एसटी-एससी छात्राओं...

“सरस्वती सायकल योजना” कार्यक्रम के तहत बिलासपुर सेजस स्कूल के एसटी-एससी छात्राओं को वितरण की गई साइकिल।

बिलासपुर सेजस लाल बहादुर शास्त्रीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत 32 एसटी, एससी छात्राओं को शनिवार को सायकल प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक अमर अग्रवाल रहे। उनके अलावा अध्यक्षता पार्षद विनोद सोनी एवं विशिष्ट अतिथि सेजस नोडल अधिकारी अनिल तिवारी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष जगदीश पांडेय ने की। जिनके कर कमलो से स्कूल के छात्राओं को यह सायकल प्रदान किया गया।

इस दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे 12 वीं के बाद कॉलेज में भी एडमिशन लेकर आगे की पढ़ाई जारी रखे और बच्चे वहां तक पढ़े जहां तक कि पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही हम आगे बढ़ सकते है और हमारा देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकता है। इसलिए शिक्षा को कभी बंद नहीं करना है। सभी उच्च शिक्षा ग्रहण करे। किसी को आर्थिक बाधाएं शिक्षा से वंचित नहीं कर सकती। सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक दिक्कतों को दूर किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments