सर्किट हाउस में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग कार्यशाला, देश-विदेश से पहुंचे योग विशेषज्ञ,युवाओं को होगा फायदा

राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस में सोमवार से अंतरराष्ट्रीय योग कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का आयोजन दावड़ा विश्वविद्यालय नया रायपुर एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे।कार्यशाला में देश-विदेश से आए प्रतिष्ठित योग विशेषज्ञों ने भाग लिया और योग की प्राचीन विधाओं के साथ आधुनिक जीवन में उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उपाय बताए।इस दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। कार्यशाला के अंतर्गत योग प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को योग कीट और प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति रुचि बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्यशालाओं के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधक, प्रशिक्षक और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles