ससुराल में पेट्रोल डालकर युवक को जलाने का प्रयास, तीन पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का मामला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरमी में ससुरालवालों ने एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़ित राहुल धुरी (उम्र 21 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गया और उसे बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर विनोबा नगर में भर्ती कराया गया है। मामले में राहुल के बयान और गवाहों के कथन के आधार पर पार्वती धुरी, बोधू धुरी और ज्योति धुरी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।एफआईआर के मुताबिक, घटना 3 अप्रैल 2025 की रात करीब 11:30 बजे की है, जब आरोपी पार्वती धुरी ने राहुल धुरी पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी थी। इसके बाद बोधू धुरी और ज्योति धुरी ने आग की लपटों में जलते राहुल पर लाठी से हमला भी किया और गंदी-गंदी गालियां दीं। बुरी तरह झुलसे राहुल को परिजन पहले सिम्स बिलासपुर और फिर डीकेएस अस्पताल रायपुर ले गए, जहां से उसे बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया।सिरगिट्टी पुलिस ने धारा बीएनएस के तहत आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पीड़ित का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अस्पताल से मिले डॉक्टरी मेमो और बयान के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles