सारनाथ एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो यूपी निवासी गिरफ्तार ,रेलवे पुलिस की सघन जांच में 8 किलो गांजा जब्त, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

रेल मार्ग से नशीली पदार्थों की तस्करी पर रेलवे पुलिस की चौकसी लगातार जारी है। बिलासपुर जीआरपी और उसलापुर आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सारनाथ एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और इनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।घटना 25 जुलाई की है, जब जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15160 सारनाथ एक्सप्रेस से कुछ संदिग्ध युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर सफर कर रहे हैं। इस सूचना पर सक्रिय हुई बिलासपुर जीआरपी और उसलापुर आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ और तलाशी में युवकों के बैग से कुल 8 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.6 लाख रुपये आंकी गई है।

पकड़े गए युवकों की पहचान विकास मिश्रा निवासी प्रयागराज और सौरभ सेन निवासी कौशांबी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।डीएसपी टी. खाखा ने बताया कि यह कार्रवाई रेलवे मार्ग से हो रही नशीली पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन में अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम लगातार सतर्क है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।जीआरपी पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की सप्लाई कहां से और किनके लिए की जा रही थी।इस कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी डी. एन. श्रीवास्तव, आरपीएफ निरीक्षक बी. आर. सिंह और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles