सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों पर सख्ती सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई, 19 लोगों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस

थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में आम सार्वजनिक स्थानों पर शराब एवं अन्य नशा सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। यह अभियान 3 जनवरी को चलाया गया, जिसमें शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया गया।पुलिस कार्रवाई के दौरान बन्ना चौक, तिफरा, बाजार चौक सहित विभिन्न इलाकों से नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वाले लोगों को पकड़ा गया।

मौके पर ही वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें समझाइश भी दी गई।इस दौरान राजू धुरी, रामायण यादव, विवेक डान, गोपाल सोनी, अतुल वासनिक, मोहन कुमार साहू और राकेश कश्यप सहित कुल 19 व्यक्तियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles