सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नशे की हालत में मचाया था उत्पात

सिम्स अस्पताल में रविवार देर रात नशे में धुत तीन युवकों ने ट्रायेज वार्ड में डॉक्टरों से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी अभय सिंह ठाकुर, आकाश सिंह ठाकुर उर्फ प्रकाश और दोनेश्वर सिंह ठाकुर उर्फ रिक्की अस्पताल में नशे की हालत में पहुंचे और बिना कारण चिकित्सा कर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने डॉक्टरों को मारपीट कर घायल किया, अस्पताल के उपकरण और सामान तोड़ दिए तथा एक डॉक्टर का मोबाइल छीनकर फेंक दिया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपियों को बंधवापारा और तिलक नगर क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया।आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवक एवं संस्थान हिंसा निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles