सिम्स गायनिक वार्ड में हंगामा डिस्चार्ज को लेकर महिला परिजन ने स्टाफ नर्स को मारा थप्पड़

सिम्स अस्पताल में उस समय बवाल मच गया जब गायनिक वार्ड में भर्ती एक महिला को डिस्चार्ज कराने पहुंची उसकी मां ने जल्द डिस्चार्ज टिकट बनाने को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। स्टाफ नर्स द्वारा शांत रहने और सलीके से बात करने की समझाइश पर महिला परिजन भड़क गई और गुस्से में आकर नर्स को थप्पड़ मार दिया।घटना बीते दिन की बताई जा रही है,जिसका वीडियो वायरल हो रहा है,, जब गायनिक वार्ड में इंटर्न डॉक्टर और स्टाफ नर्स ड्यूटी पर तैनात थे।

मरीज रोशनी पति चंद्रशेखर नायक के परिजन बार-बार डिस्चार्ज की मांग कर रहे थे और इंटर्न डॉक्टरों से भी बदतमीजी से बातचीत कर रहे थे।परिजनों के इस व्यवहार का विरोध करने पर स्थिति और बिगड़ गई। महिला परिजन ने स्टाफ नर्स पर हाथ उठा दिया, जबकि बीच-बचाव करने आए सुरक्षा गार्ड के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मामले की जानकारी मिलते ही सिम्स अधीक्षक डॉ. लखन सिंह को अवगत कराया गया। उन्होंने घटना को गंभीर मानते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। वहीं, वार्ड स्टाफ और नर्सिंग सिस्टरों ने बार-बार हो रही घटनाओं को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles