सिम्स बनेगा पहला सेमीकंडक्टर स्टरलाइजेशन मेडिकल कॉलेज SECL–सिम्स MOU, अस्पताल मिलेगा हाई-टेक संक्रमण नियंत्रण सिस्टम

सिम्स ने SECL के साथ MOU कर प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जहाँ सेमीकंडक्टर आधारित एयर प्यूरीफिकेशन व स्टरलाइजेशन सिस्टम लगाया जाएगा। यह हाई-टेक तकनीक ICU, OT, वार्ड और OPD में हवा को मेडिकल-ग्रेड स्तर तक स्टरलाइज करेगी और वायरस-बैक्टीरिया को 99% तक निष्क्रिय करने में सक्षम है। हस्ताक्षर सिम्स अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति और SECL के GM सी.एम. वर्मा ने किए, कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।SECL CSR मद से उपकरण, तकनीकी विशेषज्ञता और रखरखाव में सहयोग देगा। अधिष्ठाता डॉ. मूर्ति ने इसे सिम्स के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया, जबकि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि इस सिस्टम से संक्रमण जोखिम में तेज़ी से कमी आएगी। यह तकनीक सिम्स को प्रदेश का मॉडल मेडिकल कॉलेज बनाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति लाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles