सिम्स बॉय हॉस्टल में चोरी, 2.75 लाख के आईपैड-आईफोन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

सिम्स के बॉय हॉस्टल में घुसकर आईपैड और एप्पल मोबाइल चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 लाख 75 हजार रुपये का मोबाइल एवं आईपैड जब्त किया है।सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि बीते 28 अगस्त की रात सिम्स के बॉय होस्टल से दो चोरों ने 2 लाख 75 हजार रुपये कीमती आईपैड और आईफोन चुरा लिया था।चोरों का चोरी कर भागते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला था।जिसे आधार बनाकर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।इस तरह लगातार सीसीटीवी फुटेज एवं संदेहियों से पूछताछ करने के लंबे समय बाद सिटी कोतवाली पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने चोरी के मामले में जबड़ापारा निवासी यशवंत गोड़ और रायपुर से मनीष यादव को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles