31.4 C
Bilāspur
Friday, March 27, 2026
spot_img

सिम्स में मिला गंभीर बच्चे का हुआ पहचान, CCTV में बाइक सवारों का खुलासा अयान खान की हालत नाजुक, इलाज जारी; छोड़कर भागे युवकों की तलाश तेज

सिम्स अस्पताल में गंभीर हालत में मिले 8 वर्षीय बच्चे के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि दो युवक बच्चे को बाइक से अस्पताल लेकर आए और कैजुअल्टी में छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस घटना ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है।फुटेज के आधार पर यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या इन्हीं युवकों ने बच्चे का एक्सीडेंट किया या फिर वे मददगार थे, जो डर के कारण उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए।

सिम्स प्रबंधन ने यह सीसीटीवी फुटेज रजनेश सिंह डीआईजी बिलासपुर को सौंप दिया है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों बाइक सवारों की तलाश तेज कर दी है।मामले में एक और अहम खुलासा हुआ है कि घायल बच्चा छोटा कोनी निवासी अयान खान है। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद उसके पिता हसन खान और परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए हैं। बच्चे की पहचान होने के बाद अब जांच को और दिशा मिलने की उम्मीद है।फिलहाल अयान खान की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसका गहन इलाज कर रही है। प्रशासन और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटे हुए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के पीछे की असल वजह क्या है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles